• Recent Posts

            G K Viral

    छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान हिंदी में पढ़ें 2025-26की परीक्षाओं के लिए. छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान and जनरल नॉलेज छत्तीसगढ़ - नलवंशः, क्षेत्रिय राजवंश, बस्तर के नल और नाग वंश, ।छत्तीसगढ़ और भारतीय इतिहास Gk हिंदी में शॉर्ट नोट और प्रश्नोत्तरी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का नाम, CG Vyapam, CG Psc ,रेलवे,एसएससीऔर अन्य परीक्षाओं की सम्पूर्ण नोट "General knowledge,chhattisgarh gk,Daily current affairs,computer gk,cgpsc,cgvyapam,cg gk online test,cg gk quiz online,cg gk test,history,sarkari yojn,

    17 May 2021

    भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन भारत के प्रमुख आंदोलन कौन कौन से हैं? Indian National Movement

     

    भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन भारत के प्रमुख आंदोलन कौन कौन से हैं? Indian National Movement

    भारत का राष्ट्रीय आन्दोलन भारत के प्रमुख आंदोलन कौन कौन से हैं?

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना (1885 ई.)

    •  कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में ए ओ ह्यूम द्वारा की गई थी जोकि एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश प्रशासनिक अधिकारी थे।
    •  इसका प्रथम अधिवेशन दिसम्बर, 1885 ई. में बम्बई में हुआ जिसकी अध्यक्षता व्योमेश चन्द्र बनर्जी ने की।


    बंगाल का विभाजन (1905 ई.)

    बंगाल में राष्ट्रीय चेतना को समाप्त करने के उद्देश्य से लॉर्ड कर्जन द्वारा 16 अक्टूबर, 1905 को बंगाल का विभाजन कर दिया गया।

    मुस्लिम लीग की स्थापना (1906 ई.)

    इसके संस्थापकों में आगा खाँ, नवाब सलीमुल्ला और नवाब मोहसीन उल मुल्क प्रमुख थे, जिन्होंने 1906 ई. में इसकी स्थापना की।

    होमरूल लीग आन्दोलन (1916 ई.)

    •  संवैधानिक उपायों द्वारा स्वशासन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत में होमरूल लीग की स्थापना की गई। 
    • बाल गंगाधर तिलक ने 28 अप्रैल, 1916 को महाराष्ट्र में 'होमरूल लीग' की स्थापना की।
    •   सितम्बर, 1916 ई. में ऐनी बेसेण्ट द्वारा मद्रास में 'अखिल भारतीय होमरूल लीग की स्थापना की गई।

    जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड (13 अप्रैल, 1919)

    •  रौलेट एक्ट के विरोध में जगह-जगह जन सभाएँ आयोजित की जा रही थीं। 
    • इसी दौरान सरकार ने पंजाब के लोकप्रिय नेता डॉ. सैफुद्दीन किचलु और डॉ. सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया। 
    • इसी गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर के जलियाँवाला बाग में एक जनसभा आयोजित की गई, जिस पर जनरल डायर ने गोली चलवा दी, जिससे सैकड़ों लोग मारे गए।

    असहयोग आन्दोलन (1920 ई.)

    •  लाला लाजपत राय की अध्यक्षता में हुए कलकत्ता अधिवेशन में गाँधी जी के नेतृत्व में असहयोग आन्दोलन का प्रस्ताव पारित हुआ। 
    •  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित चौरी-चौरा नामक स्थान पर 5 फरवरी, 1922 को आन्दोलनकारी भीड़ ने पुलिस के 22 जवानों को थाने के अन्दर जिन्दा जला दिया।
    •  इस घटना से गाँधी जी अत्यन्त आहत हो गए और उन्होंने 12 फरवरी, 1922 को असहयोग आन्दोलन वापस ले लिया।

    कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन (1929 ई.)

    1929 ई. के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता पं. जवाहरलाल नेहरू ने की जिसमें पूर्ण स्वराज' को अन्तिम लक्ष्य माना गया।

    दाण्डी यात्रा (1930 ई.)

    •  अपने 78 अनुयायियों के साथ गाँधी जी ने साबरमती आश्रम से 12 मार्च, 1930 को दाण्डी के लिए यात्रा आरम्भ की।
    • 24 दिन की लम्बी यात्रा के पश्चात् 6 अप्रैल, 1930 को दाण्डी में पहुंचकर गाँधी जी ने सांकेतिक रूप से नमक कानून तोड़ा और सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ किया। इसे नमक सत्याग्रह के रूप में भी जाना जाता है।


    भारत छोड़ो आन्दोलन (1942 ई.)

     कांग्रेस ने बम्बई अधिवेशन में 8 अगस्त, 1942 को 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित किया। गाँधी जी ने लोगों को 'करो या मरो' का नारा दिया।

    कैबिनेट मिशन (1942 ई.)

    •  ब्रिटिश प्रधानमन्त्री एटली ने 15 फरवरी, 1946 को भारतीय संविधान सभा की स्थापना एवं तत्कालीन ज्वलन्त समस्याओं पर भारतीयों से विचार-विमर्श के लिए 'कैबिनेट मिशन' को भारत भेजने की घोषणा की।
    •   24 मार्च, 1946 को दिल्ली पहुंचे कैबिनेट मिशन के सदस्य थे--

    स्टेफोर्ड क्रिप्स, 

    पैथिक लारेन्स 

    और ए वी अलेक्जेण्डर।

    • जुलाई, 1946 में कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत संविधान सभा के लिए चुनाव हुआ।
    • मुस्लिम लीग ने कैबिनेट मिशन योजना को अस्वीकार कर दिया तथा पाकिस्तान को प्राप्त करने के लिए 16 अगस्त, 1946 को प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस' के रूप में मनाया।


    माउण्टबेटन योजना और स्वतन्त्रता प्राप्ति (1947 ई.)

    •  22 मार्च, 1947 को भारत के अन्तिम ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड माउण्टबेटन भारत आए। 
    • 3 जून, 1947 को लॉर्ड माउण्टबेटन द्वारा एक योजना की घोषणा की गई, जिसे 'माउण्टबेटन योजना' के नाम से जाना जाता है।  
    • माउण्टबेटन योजना को स्वीकार कर देश का विभाजन होना तय हुआ। 
    • इस प्रकार 15 अगस्त, 1947 को 'भारत तथा पाकिस्तान' नामक दो नये राष्ट्र अस्तित्व में आए।


    FOLLOW US ON FACEBOOK