• Recent Posts

            G K Viral

    छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान हिंदी में पढ़ें 2025-26की परीक्षाओं के लिए. छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान and जनरल नॉलेज छत्तीसगढ़ - नलवंशः, क्षेत्रिय राजवंश, बस्तर के नल और नाग वंश, ।छत्तीसगढ़ और भारतीय इतिहास Gk हिंदी में शॉर्ट नोट और प्रश्नोत्तरी, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों का नाम, CG Vyapam, CG Psc ,रेलवे,एसएससीऔर अन्य परीक्षाओं की सम्पूर्ण नोट "General knowledge,chhattisgarh gk,Daily current affairs,computer gk,cgpsc,cgvyapam,cg gk online test,cg gk quiz online,cg gk test,history,sarkari yojn,

    09 February 2022

    2021 Nobel Prize । नोबेल पुरस्कार विजेता 2021

    2021 Nobel Prize । नोबेल पुरस्कार विजेता 2021। List of Nobel Prize Winers
    प्रत्येक वर्ष देश-विदेश के विभिन्न व्यक्तियों जिन्होंने किसी क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान दिया हो या कार्य किया हो उन्हें विशिष्ट सम्मान दिया जाता है। उन्हीं सम्मानों में से नोबेल पुरस्कार और गांधी शांति पुरस्कार को इस लेख में देखने वाले हैं।





    नोबेल पुरस्कार 2021

    1. साहित्य के क्षेत्र में

                ⏬

    ✍ अब्दुल रजक गुरनाह ( तंजानिया)

    अब्दुल रजक गुरनाह को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जो कि तंजानिया के रहने वाले हैं। इन्होंने उपनिवेशवाद के प्रभाव, संस्कृतियों तथा शरणार्थियों पर लेख लिखा था।

    2. शांति के क्षेत्र में

               ⏬

    ✍ मारिया रेसा (फिलीपींस)
    ✍ विमित्री  मुराटोव (रूस)

    मारिया रेसा जो कि फिलीपींस की  रहने वाले हैं और विमित्री  मुराटोव जो कि रूस के रहने वाले हैं। 

    इन दोनों को शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इन दोनों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अनेक प्रयास किए थे। जिसके फलस्वरूप यह पुरस्कार दिया गया है।


    3. चिकित्सा के क्षेत्र में

               ⏬

    ✍ डेविड जूलियस (अमेरिका)
    ✍ अर्डम पेटापोशियन (अमेरिका)


    डेविड जूलियस और अर्डम पेटापोटियन ये दोनों अमेरिका के रहने वाले हैं। इन्होंने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर की खोज किए थे। 

    जिसके फलस्वरूप इन्हें चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


    4. रसायन के क्षेत्र में

             ⏬

    ✍ बेंजामिन लिस्ट (जर्मनी)
    ✍ डेविड डब्लू सी मैकमिलन  (स्कॉटलैंड)


    बेंजामिन लिस्ट जो कि जर्मनी के रहने वाले हैं और डेविड डब्लू सी मैकमिलन जोकि स्कॉटलैंड के रहने वाले हैं। 

    इन दोनों ने अणुओं के विकास का नया तरीका खोजा था । 
    जिसके फलस्वरूप उन्हें रसायन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


    5. भौतिकी के क्षेत्र में

             ⏬


    ✍ सुकरो मनाबे (जापान)
    ✍ क्लास हेसलमैन (जर्मनी)
    ✍  जॉर्जियो पारसी (इटली)


    सुकरो मनाबे जो कि जापान के रहने वाले हैं। इन्होंने पृथ्वी की जलवायु का भौतिक मॉडलिंग, ग्लोबल वार्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रमाणिकता का मापन के संबंध में उत्कृष्ट कार्य किए थे। जिसके लिए इन्हें भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


    क्लास हेसलमैन जर्मनी के रहने वाले हैं और जॉर्जियो पारसी इटली के रहने वाले हैं। इन दोनों ने परमाणु से लेकर ग्रहों तक के फिजिकल सिस्टम में होने वाले बदलाव को दर्शाया था। जिसके लिए इन्हें भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।


    6. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में

               ⏬


    ✍ डेविड कार्ड (अमेरिका)
    ✍ जोशुआ एग्रिस्ट (अमेरिका)
    ✍ गुइडो इम्बेंस (अमेरिका)


    डेविड कार्ड अमेरिका के निवासी है । इन्होंने आश्रम अर्थशास्त्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसके लिए इन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

    जोशुआ एग्रिस्ट और गुइडो इम्बेंस दोनों अमेरिका  निवासी हैं। इन दोनों ने प्राकृतिक प्रयोगों से कारण और प्रभाव के बारे में सटीक निष्कर्ष निकाले थे । जिसके लिए इन्हें अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है ।


    गांधी शांति पुरस्कार 2020


    गांधी शांति पुरस्कार की शुरुआत 1995 में गांधी जी की 125 वीं जयंती पर किया गया। इसकी घोषणा संस्कृत मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

     वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के राष्ट्रपति बंगबंधु शेष मुजीबुर्रहमान को प्राप्त हुआ है।

     जबकि वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान के राष्ट्रपति सुल्तान काबूस बिन सेद अल सैद को प्राप्त हुआ था।


    FOLLOW US ON FACEBOOK